नई दिल्ली,भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में खेले जा रहे 37वें मैच में को भी इंग्लैंड ने एक पारी के साथ बड़े अंतर से जीत लिया है। भारतीय कप्तान ने दोनों बार अलग अलग टीम के साथ प्रयोग किया है। दिसंबर 2014 में कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी शुरू की तब से लेकर अब तक भारत लगातार दो टेस्ट मैचों में एक ही एकादश के साथ नहीं खेला। कोहली की कप्तानी में खेले गए 37 टेस्ट मैचों में कोहली के अलावा कुल 29 क्रिकेटरों ने भारत के लिए कम से कम एक टेस्ट मैच जरूर खेला। इसमें जसप्रीत बुमराह सबसे नया नाम रहे जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में पदार्पण किया।
कोहली के 37 टेस्ट मैचों में वह अकेले खिलाड़ी हैं जो लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके बाद आर. अश्विन का नंबर आता है जिन्होंने 37 में से 35 मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे हैं जिन्होंने कुल चार मैच मिस किए हैं। इसके साथ ही ऋद्धिमान साहा ने अभी तक चोट के कारण 8 मैच मिस किए हैं। कोहली की टीम में वह इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें ड्रॉप नहीं किया गया। चेतेश्वर पुजारा पांचवें नंबर पर आते हैं जिन्होंने कोहली की कप्तानी में खेले गए 37 में से 31 मैचों में नहीं खेला हैं। कोहली की कप्तानी में खेले 37 मैचों में से भारत को 21 में जीत मिली है जबकि 7 में भारत हारा है, वहीं 9 मैच ड्रॉ रहे हैं।
दोनो टेस्ट में नई टीम के साथ उतरे कप्तान कोहली