सुसाईड नोट दोस्तों को भेजकर सुसाईड करने निकला युवक, पुलिसकर्मी की सक्रियता से बची जान

भोपाल,राजधानी के बजरिया थाना इलाके में रहने वाला युवक पारिवारिक झगड़ों से परेशान होकर आत्महत्या करने घर से निकला जिसने सुसाईड नोट लिखकर अपने दोस्तों को भी भेज दिया, यह सुसाईड नोट दो जागरुक मीडियाकर्मियो के पास पहुंचा, जिन्होंने तत्काल तलैया थाने के पुलिसकर्मी के सहयोग से उसे बचा लिया। पुलिस जवान ने युवक को उस समय पकड़ लिया जब वो बड्री झील में छलांग लगाने के लिए अपना एक पैर वीआईपी रोड किनारे लगी रैलिंग पर रख चुका था। पूरे मामले में मिली जानकारी के मुताबिक बजरिया स्थित कृष्णा नगर कालोनी बजरिया में रहने वाला अश्विन सिंह प्रायवेट नौकरी करता है। विवाहित अश्विनी का एक बेटा भी है, वहीं उसके माता-पिता और भाई भी एक ही मकान में साथ रहते है। गुरुवार दोपहर को अश्विनी ने कागज पर एक सुसाईड नोट लिखा, जिसमें अपने पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया, उसने यह सुसाईड नोट अपने दोस्तों को सेंड करते हुए अपना फोन बंद कर दिया। अश्विनी का सुसाईड नोट मिलते ही उसके दोस्त परेशान हो गये, और थाने पहुंचे, इसी बीच अश्विनी के एक दोस्त ने यह सुसाईड नोट निजी चैनल में काम करने वाले अपने दोस्तों रिपोर्टर शोएब खान और वीडियो जर्नलिस्ट फिरोज खान को भेजते हुए परेशानी बताई। दोनों जर्नलिस्टों ने तुरंत ही हरकत में आते हुए काम के दौरान मिलने वाले अपने साथी पुलिसकर्मियों को इसके बारे में अवगत कराया। जर्नलिस्ट फिरोज खान और शोएब ने ऐसे प्रकरणों की रिपोर्टिंग के दौरान पेश आने वाले हादसो को ध्यान में रखते हुए तलैया थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी नेपाल सिंह चौहान को भी फोनकर घटनाक्रम बताया। पुलिसकर्मी नेपाल सिंह की ड्यूटी बड़ी झील स्थित वीआईपी रोड के पास बने चेकिंग प्वाइंट पर थी, जो उन्होंने पत्रकारों को इसका ध्यान रखने का आश्वासन दिया। जर्नलिस्टों से युवक द्वारा आत्महत्या के लिए घर से निकले युवक की सूचना मिलने पर नेपाल सिंह ने वीआईपी रोड पर बड़ी झील के किनारे लगातार पेट्रोलिंग जारी रखी, और इसी दौरान उन्हें एक युवक नजर आया जो राजाभोज प्रतिमा के पास किनारे लगी रैलिंग पर अपना एक पैर रख चुका था, और झील में छलांग लगाने ही वाला था, तभी नेपाल सिंह ने उसे पकड़ लिया और तुरंत डायल-100 को बुलाकर उसे तलैया थाने पहुंचाया। थाने से सूचना मिलने पर अश्विनी के परिवार वाले भी पहुंच गये जिन्हें समझाईश के बाद अश्विनी के साथ वापस भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर मामले को लेकर जहां दिनभर जर्नलिस्ट शोएब खान, फिरोज खान और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी नेपाल सिंह चौहान को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाईया मिलती रही, वहीं अश्विनी के दोस्तो ने और परिवार वालों ने भी दोनों पत्रकारों के साथ ही पुलिसकर्मी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *