देश का पहला आईकिया स्टोर आज से हैदराबाद में शुरू हो रहा

हैदराबाद,दुनियाभर में मशहूर ये स्वीडन के फर्नीचर का मेगा स्टोर आईकिया अब भारत में खुल रहा है। दरअसल आइकिया को एक फनर्चीर स्टोर भी कहना गलत होगा ये अपने आप में पूरा अनुभव है और यकीन मानिए अपने घर के लिए खऱीदारी करने का अनुभव आईकिया हमेशा के लिए बदल देगा। गुरुवार से हैदराबाद में देश का पहला आईकिया स्टोर शुरु हो रहा है। हैदराबाद में खुलने जा रहा पहला आइकिया स्टोर 13 एकड़ कॉम्पलेक्स में फैला हुआ है। इस शोरूम में करीब 7,500 फर्नीचर प्रोडक्ट्स की भरमार होगी जिनमें से 1000 प्रोडक्ट्स वहां हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से भी कम है। आइकिया के 1000 प्रोडक्ट मेड इन इंडिया हैं। आइकिया हैदराबाद में 1000 सीट वाला रेस्टोरेंट भी है। आइकिया रेस्टोरेंट में स्वीडिश और इंडियन व्यंजन मिलेगा। आइकिया हैदराबाद में बच्चों के लिए प्ले एरिया भी है। यहां हर साल 70 लाख ग्राहकों के आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *