जोधपुर, जोधपुर सिविल एयरपोर्ट पर एक लड़ाकू विमान का टायर फट जाने के कारण हवाईअड्डा तकरीबन एक घंटा के लिए बाधित रहा। रक्षा प्रवक्ता कर्नल सम्बित घोष ने बताया, ‘दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर रनवे पर लड़ाकू विमान का एक टायर फट गया, जिसके बाद रनवे को वायुसेना कर्मचारियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया।’ घटना के बारे में उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।
हवाईअड्डा सूत्रों के अनुसार विमान नियमित संक्षिप्त उड़ान से लौटते वक्त जब रनवे के संपर्क में आया तभी उसका टायर फट गया। सूत्रों ने बताया कि टायर की मरम्मत करने और विमान को फिर से उड़ान भरने योग्य बनाने में वायुसेना कर्मियों को करीब एक घंटे का समय लगा। तब तक के लिये यात्री विमानों का परिचालन रुका रहा।
जोधपुर एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमान का टायर फटा