इंदिरा गांधी के करीबी रहे आरके धवन का निधन

नई दिल्ली,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन का 81 साल की उम्र में सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। राज्यसभा के सदस्य रहे धवन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पर्सनल सेक्रेटी और बेहद करीबी थे।
वह 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी थे। उन्होंने 2012 में 74 साल की उम्र में विवाह किया था। राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाने वाले अग्रिम नेताओं में धवन भी शामिल थे। इंदिरा गांधी के कई महत्वपूर्ण फैसलों में धवन की व्यापक दखलंदाज़ी थी। इंदिरा उन्हें अपना सबसे विश्वसनीय मानती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *