ग्वालियर,शहर की बहोडापुर थाना पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बहोडापुर थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि घोसीपुरा के पास एक महिला स्मैक बेच रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर महिला को स्मैक सहित दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ प्रारंभ कर दी है।