डिंडौरी,भाजपा महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी कभी नगर परिषद के कर्मचारियों को तो कभी सरकारी कर्मचारियों को धमकाते रहते हैं । लेकिन इस बार भाजपा नेता ज्ञानदीप त्रिपाठी ने तो अनुविभागीय न्यायालय शहपुरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 03 लामू सिंह परस्ते को और एस डी एम अमित सिंह बम्हरौलिया को ही गोली मरवाने की धमकी दे डाली ।लामू सिंह परस्ते ने इसकी शिकायत शहपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराइ है।
आखिर क्यों भाजपा नेता ने दी धमकी
शहपुरा निवासी ज्ञानदीप त्रिपाठी अधिवक्ता के साथ साथ भाजपा के महामंत्री भी है अनुविभागीय न्यायालय शहपुरा में पैरवी करते है दरअसल ज्ञानदीप त्रिपाठी मुआवजा की राशि सुनिया बाई को न देने का दबाव सहायक ग्रेड 03 लामू सिंह परस्ते पर बना रहे थे अधिवक्ता का कहना था कि सुनिया बाई की जगह चैतू वगैरह के नाम से मुआवजा राशि जारी की जाय ।लेकिन लामू सिंह के अनुसार चैतु वगैरह का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं है इसलिये चैतु वगैरह को मुआवजा राशि जारी नहीं की जा सकती।तब अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी ने लामू सिंह परस्ते को फोन लगाया और बोला कि तुम लोग मनमानी कर रहे हो तुम सुनिया बाई से पैसे लेकर मुआवजा जारी कर दिए हो तुम्हारी रिकार्डिंग है मेरे पास पुलिस में शिकायत करा दूंगा । तुम जानते नहीं चैतु का लड़का जंगल में गोली मार दिया था बहुत खतरनाक है वो उस केस की मैं पैरवी कर रहा हूँ तुमको और तुम्हारे एस डी एम को गोली मरवा दूंगा।
एस डी एम ने शहपुरा पुलिस को लिखा पत्र
विगत दिवस अनुविभागीय अधिकारी अमित बम्हरोलिया ने थाना प्रभारी को पत्र लिखा कि अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी द्वारा अनुविभागीय न्यायालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 03 लामू सिंह परस्ते को फोन पर फर्जी एफ आई आर कराने व लामू सिंह व एस डी एम को गोली मरवाने की धमकी दी है इस प्रकरण में क्या कार्यवाही की गयी है अवगत कराये।
इनका कहना
अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी द्वारा मुझ पर मुआवजा राशि जारी करने को देकर दबाव बनाया जा रहा था चैतु वगैरह का नाम अभिलेख में दर्ज नहीं है तो उन्हें कैसे मुआवजा राशि जारी होगी ।मेरे पास ज्ञानदीप त्रिपाठी का फोन आया और धमकाने लगे और बोले कि तुमको और तुम्हारे एस डी एम को गोली मरवा दूंगा।
सहायक ग्रेड 03 लामू सिंह परस्ते ने बताया कि अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी द्वारा मुआवजा राशि को लेकर दबाव बनाया जा रहा है बात नही बनी तो अधिवक्ता ने फोन पर लामू सिंह और एस डी एम को गोली मरवाने की धमकी दी है लिपिक की शिकायत शहपुरा थाने में दर्ज है मैंने भी पुलिस से पत्र के माध्यम से जानकारी मांगी है कि प्रकरण में क्या कार्यवाही की जा रही है।
एस डी एम शहपुरा
अनुविभागीय न्यायालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 03 लामू सिंह की शिकायत दर्ज है प्रकरण में जाँच की जा रही है वैसे दोनों पक्षो के बीच समझोता हो गया है।
थाना प्रभारी शहपुरा
भाजपा नेता ने एस डी एम और बाबू को धमकाया और कहा की तुमको गोली मरवा दूंगा