मुंबई,अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शादी करने के लिए ‘भारत’ छोड़ा या फिर कुछ और वजह थी अभी इस पर कयासों का दौर चल ही रहा था कि खबर आ गई कि उन्होंने तो अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड और अमेरिकन सिंगर निक जोनस से पहले ही सगाई कर ली थी। अब सूत्र बता रहे हैं कि प्रियंका और निक की शादी डेट भी फिक्स है। अगर यह खबर सच है तो प्रियंका 16 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दरअसल इसी दिन निक का जन्मदिन भी आता है। बहरहाल इस खबर को लेकर अब बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी मुखर हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख कुछ बोलें और वो सुर्खियां न बनें ऐसा हो नहीं सकता। यही वजह है कि किंग खान से जानबूझकर लोगों ने प्रियंका की शादी के बारे में पूछा। इस पर शाहरुख ने कहा कि ‘शादी तो मैं भी करने जा रहा हूं। मैं आप लोगों को कार्ड भेज दूंगा। रिसेप्शन का भी कार्ड दूंगा। मेहंदी में आप लोग जरूर आना।’ अब इस जवाब से तो सवालकर्ता खामोश ही रह गए होंगे, लेकिन इसी के साथ बीते जमाने की यादें भी सभी की आंखों के सामने आ गई हैं। अब कहा जा रहा है कि शाहरुख खान का बयान इसलिए भी महत्व रखता है क्योंकि सालों पहले दोनों का अफेयर हुआ करता था। इसे लेकर तरह-तरह की कहानियां बनाई जाने लगीं थीं, मतलब बदनामी तक बात पहुंच गई थी। इसलिए आप लोगों ने देखा होगा कि शाहरुख और प्रियंका साथ में फिल्में नहीं करते हैं। प्रियंका की शादी को लेकर कंगना भी बहुत कुछ कह चुकी हैं, लेकिन इसकी पुष्टी न तो प्रियंका ने खुद किया और न ही उनकी मॉं मधु ने ही कुछ कहा है। बस वो तो यही कहती हैं कि जो हो रहा है वो तो हो रहा है, लेकिन अफवाहों को हवा देने का काम तो मीडिया ही कर रहा है। ऐसे में फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है। यह अवश्य है कि प्रियंका ने फिल्म भारत छोड़कर कहीं न कहीं बड़ी गलती तो कर ही दी है, क्योंकि इसके बाद कैटरीना कैफ को लोगों से और ज्यादा प्यार जो मिलने लगा है।
प्रियंका की शादी को लेकर शाहरुख का कुछ इस तरह आया जबाब…