आरबीबाई ने 2 माह में दूसरी बार बढ़ाया रेपो रेट,कार-होम लोन हो सकता है महंगा

नई दिल्ली,भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 0.25 फीसदी का इजाफा किया है। जिसके बाद रेपो रेट अब 6.5 फीसदो हो गई है, जबकि रिवर्स रेपो रेट 6.75 फीसदी हुई है। आर्थिक जानकारों की मानें तो रेपो रेट बढ़ने का सीधा असर लोगों के ईएमआई पर पड़ सकता है। इस फैसले के बाद घर और होम लोन भी महंगा हो सकता है। इससे पहले जून में आरबीआई ने चार साल से भी ज्यादा समय बाद रेट बढ़ाया था। देश में जून में कंज्यूमर प्राइसेज में सालभर पहले के मुकाबले 5 प्रतिशत इजाफा दर्ज किया गया था। मई में 4.87 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रिटेल इंफ्लेशन अब लगातार तीसरे महीने बढ़ने की राह पर है। जून पॉलिसी में आरबीआई ने कहा था कि भविष्य में रेट बढ़ाने का कदम कृषि उपज के समर्थन मूल्य, क्रूड प्राइस मूवमेंट और सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा भत्तों के असर से तय होगा।
कच्चे तेल के दाम पिछले कुछ समय से बढ़ रहे हैं। इस कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ी हैं। इसका असर भी महंगाई पर हो रहा है। जून की पॉलिसी के बाद से हालांकि कच्चे तेल में बड़ी हलचल नहीं हुई है। आगे कच्चे तेल के दाम इसतरह रहने वाले इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्रूड के दाम बढ़े तो इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। महंगाई बढ़ने पर रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी को क्रेडिट पॉलिसी में दरें बढ़ानी पड़ेंगी।
जून पॉलिसी में आरबीआई ने अनुमान जताया था कि इस वित्तीय वर्ष में सीपीआई इंफ्लेशन अप्रैल-सितंबर के बीच 4.8-4.9 प्रतिशत और अक्टूबर-मार्च के बीच 4.7 प्रतिशत रह सकती है। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के एचआरए से पड़ने वाले असर को इसमें शामिल किया था और महंगाई के सिर उठाने का अंदेशा जताया था। रुपये में कमजोरी भी महंगाई को हवा देने वाली स्थिति बना रही है क्योंकि मार्केट में करेंसी सप्लाई बढ़ रही है। 20 जुलाई को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.13 के रिकॉर्ड लो लेवल पर चला गया था। इस कैलेंडर ईयर में रुपया 7 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *