आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन धंसी, 15 फिट गहरे गड्ढे में गिरी कार 

आगरा,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भारी बारिश के कारण सर्विस लेन धस गई है, जिसके बाद एक एसयूवी जीप 15 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। योगी सरकार ने हादसे की जांच स्वतंत्र एजेंसी राइटस लिमिटेड को आज सौंपी है। साथ ही निर्माण एजेंसी को तुरंत इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन अवनीश अवस्थी का कहना है कि ‘आगरा से लखनऊ की ओर करीब १६ किलोमीटर की दूरी पर एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन धंसने के मामले की जांच थर्ड पार्टी एजेंसी राइटस लिमिटेड से कराने के आदेश दिये हैं। सड़क की मरम्मत का खर्च निर्माण कंपनी वहन करेगी। भारतीय रेल की सहायक राइटस लिमिटेड को इस मामले की जांच १५ दिन में करके अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। अवस्थी ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण में शामिल सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि अत्यधिक वर्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्वित करें। अधिकारियों ने बताया कि आगरा में भारी बारिश के कारण सर्विस लेन धसने से एसयूवी उसमें गिर गयी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है? समाजवादी सरकार में इस एक्सप्रेस-वे को २३ महीने के रेकॉर्ड समय में बनाया गया था। इसे बनाने में करीब १५ हजार करोड़ रुपये की लगात आयी। एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवंबर २०१६ को किया था। यह एक्सप्रेसवे ३०२ किलोमीटर लंबा है। उद्घाटन के बाद यहां कई बार लड़ाकू विमानों को भी उतारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *