आधे घंटे एटीएम में रहे बदमाश,तोडफ़ोड़ की,केश बाक्स तोडने में रहे नाकाम

भोपाल,राजधानी के अशोका गार्डन इलाके मे बैखोफ बदमाश आये दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कढी मे सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात रायसेन रोड स्थित सेम कॉलेज के पास अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम में घुसकर पहले सीसीटीवी की केबल काटी फिर बैटरी का हुड तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने प्रयास किया गया। केश बॉक्स तोडऩे में नाकाम होने के बाद आरोपी खुद ही मौके से भाग निकले। बताया जाता है कि आरोपी चोरी के प्रयास के दौरान आधे घंटे से अधिक समय तक एटीएम में रहे। इस दौरान पुलिस जहा एटीएम मे कोई गार्ड तैनात नही था, वही पुलिस कि नाईट टीम को भी इसकी भनक तक नही लगी।
जानकारी के अनुसार बीती सुबह घटना की जानकारी एक सफाईकर्मी द्वारा दी गई थी। इसके बाद फायनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम कंपनी को सूचना दी गई थी। उक्त कंपनी एटीएम लगाने और उसके मेनटेंनेंस का काम करती है। पुलिस के अनुसार रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह फायनेंसियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम कंपनी एमपी नगर में नौकरी करते हैं। उनकी कंपनी एटीएम लगाने समेत रखरखाव का काम करती है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी शैलेंद्र ने सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सूचना दी थी कि रायसेन रोड स्थित सेम कॉलेज के पास एसबीआई एटीएम में तोडफ़ोड़ और चोरी का प्रयास किया गया है। सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। वहां पता चला कि चोर ने एटीएम में घुसने के बाद पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के केबल डिस्कनेक्ट किए थे। उसके बाद एटीएम का हुड तोड़कर निकाल लिया। रणविजय प्रताप सिंह की शिकायत पर अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची थी। रणविजय प्रताप सिंह का कहना है कि पूरी घटना देर रात डेढ़ बजे से सुबह साढ़े दस बजे की बीच की गई है। गौरतलब है कि राजधानी की मुख्य में आने वाली रायसेन बायपास पर दो थानों की सीमा लगती है। बावजूद इसके मुख्य सड़क से दस मीटर की दूरी पर स्थित एसबीआई एटीएम में इस तरह की वारदात होना पुलिस की बड़ी लापरवाही को उजागर कर रहा है। यहां डायल 100 का नोडल पाइंट भी प्रभात पर है। जबकि यहां दो थानों की पुलिस द्वारा भी इस सड़क पर गश्त की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *