भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे की पहली ई-लॉबी शुरू, नहीं हो सकेगी गडबडी

भोपाल,शहर के प्रमुख (भोपाल) स्टेशन पर रेलवे की पहली ई-लॉबी शुरू हो चुकी है। लॉबी के शुरू होने के बाद स्टाफ में शामिल किसी रेल कर्मी ने जरा भी गड़बड़ी की तो नौकरी भी जा सकती है। अब टिकट चेकिंग स्टाफ को ट्रेन में टिकट चैक करने से रवाना होने के पहले लॉबी में पूरा ब्यौरा देना होगा। यहां तक की चेकिंग स्टाफ अब साइन इन व साइन ऑफ भी लॉबी के जरिए ही होंगे। दरअसल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टिकट चेकिंग में शामिल कुछ रेलकर्मी टिकट चैक करने जाए बिना ही यात्रा भत्ता व ओवर टाइम का लाभ ले लेते थे। ई-लॉबी शुरू होने के बाद यह सब नहीं चलेगा। बिना टिकट यात्री से वसूले गए जुर्माने का हिसाब देने में आसानी होगी। यात्रा भत्ता व ओवर टाइम भत्ता की गणना करने में आसानी होगी। भुगतान जल्दी होगा। अभी मैनुअल बनाने में समय लगता है। देरी से भुगतान होता है।
बता दें कि टिकट चेकिंग स्टाफ अभी तक रजिस्टर में साइन करने व ब्यौरा देने के बाद ट्रेनों में टिकट चेक करने जाते थे। जिन्हें अब कम्प्यूट्रीकृत ई-लॉबी पर पूरी जानकारी देने के बाद ही रवाना होना पड़ेगा। इतना ही नहीं चेकिंग स्टाफ जिस स्टेशन से वापस लौटेंगे, उस स्टेशन पर भी लॉबी में जानकारी देने पड़ेगी। तब ही ऑन ड्यूटी मानी जाएगी। हालांकि अभी भोपाल मंडल के भोपाल स्टेशन पर ही यह लॉबी है। रेलवे का कहना है कि जल्द ही इटारसी और बीना जैसे स्टेशनों पर लॉबी शुरू कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *