अनूपपुर,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं की नींद उड़ी हुई है, कोई कहता है कि मेरी टिकट पक्की है तो कोई कहता है उसकी नहीं मेरी टिकट पक्की है। यह दौर विगत चार माह से चल रहा है। ज्ञात हो कल १ अगस्त २०१८ को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा का पूरा प्रदेश संगठन जिले में जन आशीर्वाद के लिए आ रहा है। उसकी तैयारी में जहां एक ओर भाजपा नेता तनमयता से जुटे हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के सामने बैनर, होर्डिंग, वालपेंटिंग, सोशल मीडिया के तहत प्रचार-प्रसार कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि जिले में पुष्पराजगढ, अनूपपुर, कोतमा मिलाकर तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां दो दर्जन से अधिक भाजपा में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा सिंह सिंग्राम, युवा तुर्क हीरा सिंह श्याम, नर्मदा सिंह, रज्जू सिंह नेताम, अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से रामदास पुरी, बिसाहूलाल रौतेल, विधायक रामलाल रौतेल, अमोल सिंह, कोतमा विधानसभा क्षेत्र से दिलीप जायसवाल, बृजेश गौतम, राजेश सोनी, मनोज द्विवेदी, अनिल गुप्ता, लवकुश शुक्ला, दीपक मिश्रा, तरूण शर्मा, अजय शुक्ला, बृजमोहन सिंह के साथ अन्य नेताओं की दावेदारी आगामी चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ सकती है। गौरतलब है कि जब जिले के विकास की चिंता किसी को नहीं सता रही तो विधायक बनने का सपना किस लिए बना रखे हैं। कहीं न कहीं प्रदेश सरकार एवं संगठन व आमजनता के बीच दावेदारों के मधुर संबंध नहीं है, इसलिये नेताओं को टिकट का टेंशन सता रहा है…
टिकट के दावेदार कर रहे शक्ति प्रदर्शन,नेताओं को सता रहा टिकट का टेंशन….