बर्मिंघम,इग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार से एजबेस्टन में होगी। पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी इस लेकर कई फैंस के द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां कुलदीप यादव की टेस्ट में वापसी हुई है तो दूसरी तरफ शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। हालाकि कोच रवि शास्त्री ने प्लेइंग इलेवन में कई चौंकाने वाले बदलाव के संकेत दिए है। भारतीय टीम पहले टेस्ट में अपनी पुरानी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी जिसमें लोकेश राहुल और कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है।
सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन अपनी उपयोगिता साबित करने उतरने के साथ ही उनके जोड़ीदार के रूप में मुरली विजय मैदान पर नजर आने वाले है। चेतेश्वर पुजारा हमेशा की तरह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले हैं जिसके बाद बारी होगी कप्तान विराट कोहली की। कप्तान के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की बारी होगी, छठे नंबर को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे थे लेकिन यहां विकेट कीपर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए उतरने की चर्चा हैं, जबकि उनके बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान पर आएंगे। तेज गेंदबाजों की बात करें तो इसकी जिम्मेदारी इशांत शर्मा और उमेश यादव के कंधों पर होगी जबकि स्पिन विभाग में भारत के दो बड़े स्पिनर आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा को मोर्चाबंदी करने का काम दिया गया है। इन दोनों का नाम टीम में आने का मतलब है कि कुलदीप को अभी इंतजार करना होगा। पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम-शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, इशांत शर्मा और उमेश यादव.
कुछ ऐसी हो सकती हैं कल भारत की प्लेइंग इलेवन टीम