शाहरुख के बाहें फैलाने वाले सिग्नेचर पोज़ से असम में हो रहा ट्रैफिक कंट्रोल

गुवाहाटी,असम में अब यातायात नियमों को लागू कराने में अभिनेता शाहरुख खान की बाहें फैलाने वाली स्टाइल काम आ रही है। इस पोस्टर में सुपरस्टार के हाथ में एक पट्टी है जिस पर लिखा है कि ट्रेफिक नियमों का कृपया पालन करें। असम पुलिस ने वाहन चालकों को सचेत करने के लिए ऐसा कदम उठाया है जिसकी बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी सराहना की है। दरअसल असम पुलिस ने ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए शाहरुख के बाहें फैलाने वाले सिग्नेचर पोज़ का इस्तेमाल किया है। रोमांस किंग के इस पोज पर लड़कियां आज भी मरती हैं जो जलुकबाड़ी के एसीपी पोनजीत दोवेराह ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह पोस्टर शेयर किया था। शाहरुख खान ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस पोज ने सबसे अच्छा संदेश व्यक्त किया है। कृपया, यातायात नियमों का पालन करें।
एसीपी ने इस ट्वीट के साथ एक संदेश में जारी किया है जिसमें कहा गया कि शाहरुख़ खान के इस पोज़ ने दशकों से हमारे दिलों में जगह बनाई है लेकिन साथ ही इस सन्देश को भी पढ़ें और यातायात के नियमों का पालन करें। यह ग्राफिक संदेश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि असम पुलिस सामाजिक मुद्दों और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए पहले भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *