बच्चा चोर समझकर विक्षिप्त महिला को सिंगरौली में मार डाला

सिंगरौली,भीड़ द्वारा बच्चा चोर समझकर शनिवार को म.प्र. के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला को पीट-पीटकर भीड़ ने मार डाला। बच्चा चोर की अफवाहों को लेकर भीड़ द्वारा हत्या करने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।
मोरवा थाना क्षेत्र के गांव भोस में रात करीब 9 बजे घर के सामने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बैठी देखकर भीड़ ने बच्चा चोर समझकर उसे पीट पीटकर मार डाला। 30 वर्षीय महिला का शव ग्राम बरगढ़ स्थित वन विभाग की नर्सरी में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है बच्चा चोरों के शक में भीड़ ने इसी माह 5 लोगों की हत्या हुई है। इस तरीके की घटनाएं कम होने के स्थान पर बढ़ती ही जा रही हैं।मध्यप्रदेश में इस तरह की घटना पहली बार हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *