ग्वालियर में नालों में दिखे बाढ़ जैसे हालत

ग्वालियर, उफ…ऐसी बारिश हमने कभी नहीं देखी, ऐसाी बारिश तो 2015 में दिखी थी, लेकिन इस बार तो बारिश ने कमाल ही कर दिया। कुछ ऐसे ही बाते रविवार की सुबह लोग कहते हुए नजर आए।
उमस भरी भीषण गर्मी के बाद रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम खुशगवार हो गया, वहीं जलभराव से शहरवासियों को पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी। झमाझम बारिश से नगर निगम के इंतजाम की पोल खोल दी। हालत यह रही कि निगम मुख्यालय के सामने ही सडक़ें पानी से लबालब हो गईं। इतना ही नहीं बीते दिनों निगमायुक्त अपने माताहतों से कहते रहे कि नालों की सपुाई समय पर करवा दी जाए, लेकिन बारिश आते ही रविवार को शहर के सभी नालों में बाढ़ा जैसे हालात दिखाई दिए।
रविवार को लोग अधिकारियों को घरों से पानी निकलाने के लिए फोन लगाते रहे लेकिन, अधिकारी घरों में बैठे रहे और नदी नालों में कचरा जमा होने से वे चौक हो गए थे जिससे बारिश का पानी घर-दुकान और बस्तियों में भर गया। स्वर्ण रेखा नदी ऊफनी तो लक्कडख़ाना पुल से रॉक्सी पुल, जिन्सी नाला, हुजरात और ऊंटपुल तक सडक़ों पर 4 से 5 फीट तक पानी भर गया।
उधर तारागंज, ढोलीबुआ के पुल वाले नाले में तेजी से पानी आया। जिससे दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक बह गए। लोगों ने निगम अमले को टेलीफोन किए लेकिन अधिकारी सुबह 12 बजे के बाद हरकत में आए। उसके बाद ही सक्शन व फायर ब्रिगेड के वाहन प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए। शाम को भी पानी निकालने के लिए मशीनें भेजना पड़ीं। उधर शाम को हुई बारिश से भी शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया। जिसके चलते पूरे दिन दमकल अमले की गाडिय़ां शहर भर में पानी निकालती हुई नजर आई।
ड्रेनेज सिस्टम फेल, इसीलिए हुआ जलभराव
शहर के जिंसी नाला व हुजरात पुल में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से जबरदस्त जलभराव हो गया। हालत यह हो गई थी कि एक आदमी अपने वाहनों को निकलाने चक्कर में खुद ही बह गया, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सकुशल निकाल लिया गया। वहीं बारिश से कई दोपहिया वाहन और ऑटो पानी में फंस गए, जिन्हें लोगों ने धक्का लगाकर बाहर निकाला।
तिघरा में 724 फुट पानी पहुंचा, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
शहर के अलावा कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से अब नरग निगम के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। भले ही अभी चंबल से पानी लाने की योजना पर विचार चल रहा हो, लेकिन बीते 24 घंटे में तिघरा का जल स्तर 4.2 फुट बढक़र 724.2 फुट पर पहुंच गया है। साथ ही 438 एमसीएफटी पानी एक साथ आने पर जलस्तर में 1624 एमसीएफटी तक पहुंच गया है। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से उम्मीद है कि तिघरा का जलस्तर अगले 24 घंटे में 728 फुट को पार कर जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *