अहमदाबाद,गुजरात में कथित फर्जी मुठभेड़ में मारी गयी इशरत जहां की मां की अर्जी का विरोध करते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा के वकील ने आज यह दावा करने के लिए अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली की गवाही का हवाला दिया कि इशरत जहां का आतंकवादियों के साथ संबंध था। विशेष सीबीआई न्यायाधीश जेके पांड्या इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपमुक्त करने के लिए वंजारा और गुजरात के सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एनके अमीन की ओर से लगायी गयी अर्जियों पर सुनवाई कर रहे हैं। वंजारा के वकील वीडी गज्जर ने दलील दी कि इशरत मासूम नहीं थी जैसा कि उसकी मां शमीमा कौसर ने दावा किया है। कौसर वंजारा और अमीन की अर्जियों का विरोध करते हुए विशेष सीबीआई अदालत पहुंची थी। इशरत 15 जून, 2004 को अहमदाबाद के बाहरी इलाके में कथित मुठभेड़ में मारी गयी थी।
वंजारा के वकील का दावा इशरत जहां थी लश्कर की आतंकवादी