रायपुर,पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड के पिता सतपाल ढांड का आज सवेरे पांच बजे यहां निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज सवेरे यहां भू.सम्पदा नियामक प्राधिकरण रेरा के अध्यक्ष और राज्य शासन के पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड के निवास पहुंचे जहां उन्होंने ढांड के पिता सतपाल ढांड के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सतपाल ढांड को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव एस.के. मिश्रा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया और शासन.प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी श्री विवेक ढांड और उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।
पूर्व मुख्यसचिव विवेक ढांड के पिता सतपाल ढांड नहीं रहे