वरिष्ठ पत्रकार निशांत शर्मा नहीं रहे

जबलपुर,जबलपुर में वर्षों तक निरंतर पत्रकारिता के क्षितिज रहे निशांत शर्मा का शनिवार की दोपहर दिल का दौरा पड़ने से बिलासपुर में निधन हो गया। वर्तमान में वे नव भारत बिलासपुर को बतौर स्थानीय संपादक अपनी सेवायें दे रहे थे। 90 के दशक में देशबंधु समाचार-पत्र में वे मुख्य नगर संपादक थे, तदुपरांत कुछ दिन उन्होंने जबलपुर नव भारत में भी अपनी सेवायें दीं। इसके अलावा सत्य कथा व मनोरमा जैसी पत्रिकाओं मेंं भी लेखन करते रहे। बताया गया है कि बिलासपुर में शनिवार की दोपहर उन्हें दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उन्हें बचाने की कोशिशें विफल रही।
नर्मदा नगर स्थित उनके निवास में दिल का दौरा पड़ते ही उन्हें तुरंत नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, करीब दो घंटे तक उनका इलाज भी चला, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ । दोपहर ३ बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 59 वर्षीय निशांत शर्मा सरल, सहज पत्रकार थे, वह पैनी लेखनी के लिए जाने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *