नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, अधमरी हालत में जंगल में फेंका

टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। एक और दिदेहला देने वाला मामला टीकमगढ़ जिले से सामने आया है। जहां एक नाबालिग को चार लोगों ने अगवा कर गैंगरेप किया और अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को 24 घंटे पहले चार लोगों ने अगवा कर गैंगरेप किया। दुसरे दिन गुरूवार को लड़की गाँव के बाहर जंगल में अधमरी हालत में मिली है। परिजनों ने तत्काल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका ट्रीटमेंट जारी है। बच्ची की हालत देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसके साथ दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए मारपीट भी की है। वहीं पुलिस छानबीन में जुट गई है।
परिजनों का आरोप है कि मारपीट करने वाले पड़ोसियों ने ही रास्ते से उनकी बेटी को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *