नई दिल्ली,लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बात हुई। कल मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अधिकारियों की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उन्हें काम करने का पत्र लिखा था। उसके बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आईएएस अधिकारियों से काम करने की अपील की थी। आज लेफ्टिनेंट गवर्नर ने अधिकारियों से बात की उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। कुछ देर बाद वह गवर्नर हाउस से अरविंद केजरीवाल धरना समाप्त कर बाहर आ गए हैं। सिसोदिया ने उम्मीद जताई सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के बीच अब कोई विवाद नहीं रहेगा और दिल्ली की जनता के लिए सभी लोग मिलकर काम करेंगे।
पिछले 9 दिन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय धरने पर बैठे हुए थे। तबीयत बिगड़ जाने के कारण सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। आज उपराज्यपाल ने अधिकारियों से बात की दिल्ली के मुख्यमंत्री और अधिकारियों के बीच बैठक के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।
केजरीवाल का धरना नौवें दिन खत्म