मुंबई,अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया है कि वह भारतीय सेना के शहीद जवानों की विधवाओं और कर्ज में डूबे किसानों को दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएंगे। इस राशि में से एक करोड़ रुपये वह शहीद सैनिकों के परिवारों को देंगे और 1 करोड़ रुपए उन किसानों को देंगे जो कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं। पोलियो निवारण, टीवी निरोधक अभियान और स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा रह चुके अमिताभ बच्चन अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहते हैं।
अमिताभ बच्चन ने एक टीम का गठन किया है, जो इस बात का ध्यान रखेगी कि जो पैसा दिया जा रहा है, वह सही व्यक्तियों तक पहुंच सके। अमिताभ बच्चन का मानना है कि किसान और जवान समाज के बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। हमें भारत पर गर्व होना चाहिए और इन लोगों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसके पहले भी अमिताभ बच्चन आंध्र प्रदेश और विदर्भ के किसानों को उनका कर्ज लौटाने में मदद कर चुके हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन की तरफ से इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।
शहीद परिवारों और कर्ज में डूबे किसानों को 2 करोड़ देंगे अमिताभ