मुंबई,महाराष्ट्र में एसटी महामंडल ने अपने सभी प्रकार की बसों के किराए में 18 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है. नया किराया दर 15 जून की आधी रात से लागू कर दी गई है. इससे एसटी की बसों से सफर करने वाले यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा महंगा हो गया है. यह बढ़ोतरी पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण किए जाने की जानकारी दी गई है. बताया गया है कि एसटी की टिकटों की कीमत रेलवे में टिकटों की कीमत 5 रूपये के हिसाब से राउंड ऑफ होगी. उदाहरण के तौर पर 7 रूपये की टिकट 5 रूपये की हो जाएगी लेकिन 8 रूपये की टिकट के लिए सीधे 10 रूपये देने होंगे दर्शन टिकट लेते समय छुट्टे पैसे के लिए रोजाना यात्री और कंडक्टरों के बीच बहस होती थी. इस परेशानी को दूर करने के लिए ऐसा किया गया है. मुंबई-पुणे मार्ग पर सादी बस का किराया 170 रूपये था जो अब बढ़कर 195 रूपये हो गया है. एसटी महामंडल का कहना है कि ईंधन के दामों में बढ़ोतरी और हाल ही में कर्मचारियों के लिए 4,849 करोड़ रूपये वेतन के कारण टिकटों की दरों में वृद्धि करना मजबूरी है.
एसटी महामंडल ने बसों के किराए में की 18 % की बढ़ोतरी