पुलिस के नाकाम रहने पर परिजन 7 लाख फिरौती देकर बच्चे को छुड़ा लाए

गुना,मध्यप्रदेश के गुना जिले में पुलिस की नाकामी उजागर हुई है। यहां अपराधियों ने 10 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। इसके बाद परिवार वालों से 12 लाख की फिरौती मांगी। परिजन पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस अपहरकर्ताओं को पकडऩे में नाकाम रही। इसके बाद परिजन खुद सात लाख रुपए फिरौती देकर अपहरकर्ताओं से बच्चे को छुड़ाकर ले आये। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस खली हाथ है और तफ्तीश में जुटी हुई है। मामला गुना जिले की चाचौड़ा तहसील का है।
मैदान में खेल रहे 10 साल के बच्चे सोम्या पालिवाल का दो अज्ञात बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बच्चे से कहा कि हाथी आया है और चलो तुम्हें दिखा कर लाते हैं सुनकर बच्चे ने उनके साथ चल दिया। इसके बाद आरोपियों द्वारा पिता को फोन पर पुलिस को सूचना नहीं देने की धमकी भी दी गई, लेकिन परिजनों ने देर शाम पहुंचकर अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई और आरोपियों ने 12 लाख रुपए की फिरौती बच्चे के पिता मनीष पालीवाल से मांगी 12 लाख रुपए ना देने पर 7 लाख में सौदा पक्का हुआ और बीनागंज एनएच ३ के किनारे बनी खेत में ७ लाख रुपया देकर बच्चे को पिता मनीष पालीवाल छुड़वाने में सफल हुए।
स्थानीय नेताओं ने भी पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अगर 24 घंटे में आरोपी पकड़े नहीं जाते हैं तो बाजार बंद कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कार्यवाही करने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन चाचौड़ा क्षेत्र में पहली बार बच्चे के अपहरण के मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है अब देखने वाली बात यह होगी कि कितनी जल्दी पुलिस इन आरोपियों को पकड़ पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *