एचडीएफसी बैंक में 24,000 करोड़ रुपये के एफडीआई को मंजूरी

नई दिल्ली,निजी भारतीय बैंकिंग प्रणाली की मजबूती के लिए एक और कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक में अतिरिक्त शेयर पूंजी के रूप में 24,000 करोड़ रुपये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी। बुधवार को वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक में यह विदेशी निवेश 74 फीसदी के अनिवार्य दायरे में ही होगा। उन्होंने कहा, इस निवेश के बावजूद विदेशी पूंजी 74 फीसदी की सीमा में ही रहेगी। वर्तमान में इस बैंक में विदेशी इक्विटी होल्डिंग 72.64 फीसदी है, जो इस निवेश से बढ़कर 74 फीसदी हो जाएगी। गोयल ने कहा कि इस तरीके से बैंक के पूंजी पर्याप्तता अनुपात को मजबूती मिलेगी।
वहीं, दूसरी तरफ बढ़ते एनपीए के चलते सरकारी बैंकों का मुनाफा इन दिनों में बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, क्योंकि उन्हें फंसे हुए कर्जो (एनपीए) के लिए प्रावधान (भरपाई) करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *