जबलपुर,मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेने आए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी चुनाव के लिए साइबर योद्धाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। अमित शाह ने बैठक में कहा कि हमें साइबर योद्धा तैयार करने हैं। जो हर वोटर के मोबाइल फोन तक पार्टी की बात को ना केवल पहुंचा सके। बल्कि उनके दिमाग में भी यह बात बैठा सकें कि 2018 भी हमारा है, और 2019 भी हमारा होगा।
अमित शाह ने बैठक में कहा की पार्टी के खिलाफ कोई रोष नहीं है। पार्टी का कोई भी नेता और कार्यकर्ता इनकंबेंसी की बात भूल से भी नहीं करे, हमारी ही सरकार बनेगी अमित शाह ने बैठक में यह भी कह दिया, कि किसान कर्ज माफी, और बेरोजगारी जैसी कोई समस्या नहीं है।
अमित शाह के जबलपुर दौरे में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक और उसके बाद सोशल मीडिया के चुनिंदा लोगों की बैठक में कही। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय को लेकर साइबर योद्धाओं को कुछ टिप्स भी दिए। जबलपुर प्रवास के दौरान वह किसी भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और वर्षों पुराने संघ के प्रचारकों और स्वयंसेवकों से नहीं मिले। जिसके कारण संघ के स्वयंसेवकों और प्रचारकों को में बड़ा रोष देखने को मिला। चर्चा के दौरान भीड़ में खड़े भाजपा के कार्यकर्ता और स्वयं सेवक यह कहते हुए मिले, कि अब अगला चुनाव भाजपा को साइबर योद्धा ही जिताएंगे।हम लोगों का तो कोई रोल अब इस पार्टी में बचा नहीं। जो सम्मान था, वह भी खत्म हो गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर संघ के स्वयंसेवकों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों में जिस तरह का रोष देखने को मिला।उसके बाद भी यह कहा जा सकता है, कि वह विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका का निर्वाह करने के स्थान पर तटस्थ भूमिका में बने रहेंगे। जिसके कारण पार्टी को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अमित शाह के दौरे के बाद संघ और भाजपा के कार्यकर्ता नाराज,गले नहीं उतर रही चुनाव रणनीति