अनूपपुर, इन दिनों प्रदेश भर में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। विगत दिनों वनमण्डल अनूपपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र अनूपपुर के जमुडी बीट में शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग के समीप मंगलवार की सुबह अज्ञात शिकारियों द्वारा चीतल का शिकार कर ले गये। जिसकी जानकारी लगते ही सीसीएफ शहडोल, डीएफओ अनूपपुर सहित विभाग के अन्य अधिकारियों का दल घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं डॉग स्कार्ट की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है। इस दौरान शहडोल वृत्त के मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार जोशी, वनमण्डलाधिकारी जाम सिंह भार्गव, एसडीओ राजेंद्रग्राम मानसिंह मराबी के द्वारा स्थल निरीक्षण कर आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के हडताल में होने के कारण संजय टाईगर रिजर्व सीधी के डॉग स्कार्ट, वन्यप्राणी प्रेमी/ सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल के साथ समिति के सुरक्षा श्रमिकों के सहयोग से खोज-बीन की जा रही है। मामला गंभीर होने पर वन विभाग के उच्चाधिकारियों के द्वारा पुलिस के मदद से आरोपियों की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक शिकार हुए चीतल एवं शिकारियों का पता नहीं चल सका था।
जमुड़ी में हुआ चीतल का शिकार, डॉग स्कार्ट कर रहा है खोज