भाजपा कार्यकर्ताओं का बेलन और डंडे से स्वागत करेंगी गृहणियां

भोपाल,मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘बीजेपी के कार्यकर्ताओं का बेलन और डंडे से स्वागत करेंगी प्रदेश की गृहणियां’। इससे पहले मानक अग्रवाल ने प्रदेश बढ़ रही बालात्कार की घटनाओं के पीछे आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार बताया था। सोमवार को मानक अग्रवाल ने ट्वीट किया ‘450 के सिलेंडर को 750 का कर दिया, 55 का पेट्रोल 85 का कर दिया, 40 का डीज़ल 73 का कर दिया, अब बीजेपी घर घर जाके प्रचार करेगी महंगाई कम हो गयी, बीजेपी के कार्यकर्ताओं का बेलन और डंडे से स्वागत करेंगी प्रदेश की गृहणियां’ l इस ट्वीट के 17 मिनट बाद मानक अग्रवाल ने फिर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ‘सिलेण्डर,पेट्रोल और डीज़ल की प्रतिदिन बढ़ती कीमतों के कारण देश की गृहणियों में मचा हाहाकार। गृहणियों का गड़बड़ाया बजट, इस सरकार की मंशा लगती है की पेट्रोल डीजल “अबकी बार 100 पार” ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *