उर्वशी रौतेला पर आया हार्दिक पांड्या का दिल, एली से किया किनारा

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर्स के बीच अफेयर्स और शादी के तो कई किस्से हैं। इन किस्सों में एक नया नाम जुड़ गया है। हार्दिक पांड्या और एली अवराम की। कई बार पार्टी में और साथ घूमते एली और हार्दिक की तस्वीरें भी सामने आई लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को स्वीकार किया नहीं विरोध किया है। लेकिन अब हार्दिक का नाम दूसरी अभिनेत्री से जुड़ता नजर आ रहा है जिससे फैंस काफी हैरान हैं। अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को डेट कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्वशी ने पार्टी की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुनाल पांड्या नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने खूबसूरत सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा,भाई के प्यार जैसा दुनिया में कोई प्यार नहीं। यश रौतेला मुझे तुम्हारी याद आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में हार्दिक पांड्या को टैग करते हुए आईपीएल के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
इसके बाद ये ही दोनों की डेट की खबरों से फिल्मी गलियारा पटा नजर आ रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में बोल्डनेस और अपनी हॉट तस्वीरें से चर्चाओं में आईं उर्वशी एक बार फिर से हार्दिक के साथ डेट की खबरों को लेकर लाइमलाइट में आ गईं हैं। अग्रेंजी अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस पार्टी में दोनों एक दूसरे को फ्लर्ट कर रहे थे यहां मौजूद लोगों ने वेबसाइट को बताया कि दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखाई दे रही थी। हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट किसी की ओर से भी जारी नहीं किया गया है। बता दें कि हाल ही में एली हार्दिक से एक विज्ञापन के सेट पर मिलने पहुंची थीं। एली बिग बॉस से मशहूर हुई थीं। दोनों के अफेयर की चर्चाओं की हवा उस वक्त तेज हो गई थी जब 27 दिसंबर को हार्दिक के भाई क्रुणाल की शादी में एली अवराम की एंट्री देखी गई। एली मुंबई में हुई इस शादी में पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *