मुंबई,शायद ही किसी को मालूम हो कि आमिर और शाहरुख के बीच की दोस्ती कैसी है? दरअसल बीते कुछ सालों में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती नजर आई है, लेकिन हैरानी बात ये है कि इस दोस्ती के बावजूद आमिर खान ने शाहरुख खान की कोई फिल्म नहीं देखी है। हाल ही में पानी फ़ाउंडेशन के प्रमोशन के लिए पुणे पहुंचे आमिर खान ने छात्रों से बातचीत के दौरान ये बड़ा खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या आमिर शाहरुख़ की फ़िल्म स्वदेश देखकर श्रमदान के लिए प्रेरित हुए, तब आमिर का जवाब सबको चौंकाने वाला था। आमिर ने कहा कि उन्होंने आज तक शाहरुख़ की फ़िल्म स्वदेश नहीं देखी है। उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर उनके करीबी दोस्त हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म नहीं देखी है। पानी फाउंडेशन के प्रमोशन के दौरान आमिर ने सभी से अपील की कि एक मई को राज्य में कम से कम तीन घंटे काम करें, ताकि राज्य में श्रम दान की समस्या से निपटा जा सके। आमिर खान ने ये अपील करते हुए ट्वीट भी किया था। इसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह सहित अन्य सेलिब्रेटीज को भी टैग किया है। मालूम हो कि 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। आमिर खान का पानी फाउंडेशन इस दिन लोगों को एक अनोखे अवसर के तौर पर एकजुट होने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसका मकसद है कि इस दिन से ज्यादा संख्या में लोग गांव के लोगों और श्रमिकों के साथ कुछ घंटे काम करें।
अच्छी दोस्ती के बावजूद शाहरुख की फिल्में नहीं देखते आमिर