भोपाल, राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय आधार पर निम्नांकित भारतीय वन सेवा के अधिकारियों तत्काल प्रभाव से अस्थाईरुप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया गया है-डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ संचालक, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मध्यप्रदेश राज्य लघुवनोपज संघ, भोपाल (प्रतिनियुक्ती पर) अतुल खेड़ा मुख्य वन संरक्षक, कार्य योजना, बालाघाट से मुख्य वन संरक्षक, रीवा वृत्त, एम कालीदुरई मुख्य वन संरक्षक, रीवा वृत्त से मुख्य वन संरक्षक, जबलपुर वृत्त, सी.एस. निनामा वन संराक्षक, श्योपुर(सा.) वनमण्डल से वन संरक्षक, कार्य योजना, सिवनी, हरीश चन्द्र गुप्ता वनमण्डलाधिकारी, रायसेन (उत्पा.) वनमण्डल से वनमण्डलाधिकारी विदिशा(सा.) वनमण्डल, श्रीमती प्रियांशी सिंह वनमण्डलाधिकारी, (अनुपपुर (सा.) वनमण्डल से वनमण्डलाधिकारी, दतिया (सा.) वनमण्डल, अब्बदुल अलीम अंसारी वनमण्डलाधिकारी, मुरैना (सा.) वनमण्डल से वनमण्डलाधिकारी, ग्वालियर (सा.) वनमण्डल, जाम सिंह भार्गव उप वन संरक्षक, मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम, भोपाल से वनमण्डलाधिकारी, अनूपपुर(सा.) वनमण्डल, अभिषेक तोमर उप वन संरक्षक /उप व.म.अ. बिजावर (सा.) छतरपुर(सा.) वनमण्डल से वनमण्डलाधिकारी, मुरैना (सा.) वनमण्डल, अभिनव पल्लव उप वन संरक्षक/ उप व.म.अ बालाघाट (सा.) दक्षिण बालाघाट (सा.) से वनमण्डलाधिकारी, श्योपुर (सा.) वनमण्डल, सुधांसु यादव उप वन संरक्षक/ उप व.म.अ., उज्जैन (सा.) उज्जैन (सा.) वनमण्डल से वनमण्डलाधिकारी, बुरहानपुर(सा.) वनमण्डल पदस्थ किया गया है।