रेलवे ने ढूंढा कमाई का लग्जरी तरीका, बुक कर सकते हैं वीआईपी सैलून

नई दिल्ली, ट्रेन में प्राइवेसी का बात तो छोड़िए,सफर करते समय ठीक से बैठने की जगह मिल जाए तो कई लोग इस अपनी किस्मत मानते हैं। लेकिन अब भारतीय रेलवे आपको इससे भी आगे की सुविधा देने की तैयारी में है। अबतक रेलवे के बड़े अफसर जिस सुविधा का लाभ लेते थे वो अब आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो चुकी है। भारतीय रेल में सैलून कोच का आनंद अब आम लोगों के लिए भी उपलब्ध है। भारतीय रेलवे इस कमाई का अच्छा तरीका मान रही है। शुक्रवार को पहली निजी बुकिंग पर सैलून कोच जम्मू मेल से अटैच होकर दिल्ली से कटड़ा के लिए निकली।
इसमें 6 लोग सवार थे जो चार दिन की यात्रा पर निकले हैं। यह पहली चार्टर सेवा एम/एस रॉयल इंडिया ट्रेन जर्नी द्वार बुक की गई है। यह कोच एसी,बेडरूम,अटैच्ड बाथरूम,वालेट सेवा,डायनिंग एरिया, किचन जैसी सुविधाओं से युक्त है। पहले सैलून कोच केवल रेलवे अधिकारियों के लिए उपलब्ध होता था। इस सैलून का खर्च लगभग 2 लाख रुपए है। अबतक यह कोच अधिकारियों के लिए उपलब्ध थे जिनका उपयोग वे अक्सर हादसे वाली जगह या दूर-दराज के इलाकों में जांच पर जाने के लिए इन कोच का इस्तेमाल करते हैं। देश के सभी रेलवे जोन में मौजूद सैलून को मिलाकर कुल 336 कोच हैं जिनमें से 62 वातानुकूलित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *