कल्याण सिंह की मेडिकल रिपोर्ट कौन सही कौन गलत में अटकी अपोलो ने किया डिस्चार्ज

जयपुर, राज्यपाल कल्याण सिंह की स्वाइन फ़्लू रिपोर्ट को लेकर सवालों में घिरे सवाई मानसिंह अस्पताल ने एकबार फिर अपनी रिपोर्ट को सही ठहराया है। अस्पताल और एसएमएस मेडिकल कॉलेज पूरी तरह अपने दावे पर कायम है। अस्पताल ने अपनी जांच रिपोर्ट को सही साबित करने के लिए चार सैम्पल निजी लैब भेजे साथ ही इन्हीं चारो सैम्पलों की जांच एसएमएस अस्पताल में करवाई।
दोनो जगह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई अस्पताल ने एक बार फिर कहा है कि उनके द्वारा दी राज्यपाल की जांच रिपोर्ट सही थी। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अस्पताल प्रशासन से इस बारे में रिपोर्ट तलब की है। पहले एसमएस में राज्यपाल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन दिल्ली के अपोलो अस्पताल ने जांच की तो रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई अपोलो ने राज्यपाल कल्याण सिंह को डिस्चार्ज भी कर दिया वो आज अपनी पोती की शादी में शरीक हो रह है अब सवाल उठ रहा है कि कौन सही है और कौन गलत।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *