मुरैना में शहीद स्मारक का लोकार्पण

मुरैना,मुरैना में शहीद स्मारक का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ इस स्मारक का लोकार्पण किया। देश के लिए रक्षा उपकरण बनाने वाले मुरैना में शहीद स्मारक का बनना कई मायनोंं में महत्वपूर्ण भी है। इससे शहीद स्मारक चंबल-ग्वालियर के लोगों को देशभक्ति का प्रेरणा देगा। वहीं, सांसद अनूप मिश्रा ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। यहां पर डीआरडीए द्वारा लगाई गई रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा के क्षेत्र में बनाए गए उपकरणों का प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान एक विशेष प्लेन का मॉडल भी उड़ाया गया। ये प्लेन कार्यक्रम स्थल से 50 फीट ऊंचाई पर उड़ता रहा।
अस्पताल का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने 300 बिस्तर वाले हॉस्पिटल का भूमि पूजन भी किया। इसके अलावा भी अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
मुरैना को सुन्दर एवं व्यवस्थित शहर बनाएंगे चौहान ने कहा है कि मुरैना को कस्बा नहीं रहने दिया जाएगा, मुरैना को एक सुन्दर और सुव्यवस्थित शहर बनाया जाएगा। इसके लिए वित्तीय व्यवधान आड़े नहीं आएगा। मुख्यमंत्री भूमि पूजन के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *