पूर्व कैबिनेट सचिव टी.एस.आर.सुब्रमण्यम् के निधन पर आई.ए.एस. एसोशियेशन ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव टी.एस.आर. सुब्रमण्यम् के आकस्मिक निधन पर अध्यक्ष राजस्व परिषद प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में आई.ए.एस. एसोशियेशन द्वारा सी.एस.आई. राजभवन में शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा में मुख्य सचिव राजीव कुमार तथा प्रवीर कुमार ने स्व0 सुब्रमण्यम् के प्रशासनिक क्षमता तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए, शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस शोक सभा में मृतात्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर संजय अग्रवाल अपर मुख्य सचिव,चंचल कुमार तिवारी अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज, अनूप चन्द्र पाण्डेय आयुक्त औद्योगिक विकास, दीपक त्रिवेदी प्रमुख सचिव नियुक्ति, अवनीश कुमार अवस्थी प्रमुख सचिव सूचना, संजीव मित्तल प्रमुख सचिव वित्त,आलोक कुमार सचिव आई.ए.एस. एशोसियेशन/खाद्य आयुक्त, देवेन्द्र चैधरी अध्यक्ष यू.पी.एस.आई.डी.सी.,अनुराग श्रीवास्तव प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, श्री टी. वेंकटेश प्रमुख सचिव सिंचाई, निवेदिता शुक्ला प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, कल्पना अवस्थी प्रमुख सचिव आबकारी, राकेश गर्ग (सेवानि0),भुवनेश कुमार सचिव प्राविधिक शिक्षा, जी.एस. प्रियदर्शी सचिव,अनुज कुमार झा निदेशक सूचना, पंकज कुमार निदेशक एन.एच.एम. सहित आई.ए.एस. एशोसियेशन के अन्य पदाधिकारी/अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *