बलिया,जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक कान्वेंट विद्यालय में थप्पड़ मारने से कक्षा 5 की एक छात्रा की मृत्यु होने के मामले में पुलिस ने गुरूवार को आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आज आरोपी शिक्षिका रजनी उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गया है, जिसमें छात्रा के सिर पर चोट के दो निशान मिले हैं। विदित हो कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक कान्वेंट स्कूल में गत पांच फरवरी को पढ़ाई के दौरान रजनी उपाध्याय नामक शिक्षिका ने कक्षा 5 की छात्रा सुप्रिया वर्मा (11) को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद कल तड़के सुप्रिया की बनारस केे अस्पताल में मौत हो गयी थी। पुलिस ने छात्रा के पिता सन्तोष वर्मा की शिकायत पर शिक्षिका रजनी उपाध्याय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं में रसड़ा कोतवाली में नामजद मुुकदमा दर्ज करवाया था।
पीटने से छात्रा की मौत मामले में शिक्षिका गिरफ्तार