नरसिंहपुर, वर्षों पहले भोपाल में हुए किसान आंदोलन और बीते साल मंदसौर में हुए भीषण किसान आंदोलन के बाद अब नया आंदोलन आग पकड़ रहा है। इस आग में घी डालने का काम पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा कर रहे हैं। सिन्हा पिछले कुछ दिनों से नरसिंहपुर में डटे थे, लेकिन अब कलेक्टर ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं। वे गाडरवारा में एनटीपीसी के सामने सरकार के खिलाफ धरने दे रहे किसानों के समर्थन में आए थे और अब प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक सरकार किसानों की मांग नहीं मानती तब तक वे धरना जारी रखेंगे। हालाकि सिन्हा ने जिला प्रशासन से धरना की अनुमति नहीं ली है। जिसके चलते उनसे मिलने कलेक्टर अभय वर्मा व एसपी डॉ. मोनिका शुक्ला पहुंची थीं, लेकिन उन्होंने कलेक्टर से साफ कह दिया कि मुझे किसी से कोई बात नहीं करनी है, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी सहित सैकड़ों किसान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि किसान पिछले छह माह से गाडरवारा में स्थापित एनटीपीसी के पॉवर प्लांट के लिए किसानों से ली गई जमीन के बदले मुआवजे की शर्तों के को लेकर यहां आंदोलन कर रहे हैं।
बिना अनुमति के धरना देने पर प्रशासन ने उन्हें टेंट लगाने की अनुमति भी नहीं दी। जिसके चलते खुले आसमान के नीचे ही उन्हें ठंड में ठिठुरना पड़ा। इसकी वजह से यशवंत सिन्हा की सेहत पर भी असर पड़ा है, जिसकी खबर लगते ही समर्थक सिन्हा का हाल चाल पूछले वहां पहुंचे। हालांकि बाद में मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन ने उन्हें अनुमति दे दी।
पूरे देशभर से जुटे किसान
प्रदर्शन के दूसरे दिन यूपी, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के किसान नेता आंदोलन में शामिल होने आए। इसके अलावा जिले भर के अन्य किसान भी धरना में शामिल हुए हैं। यहां महिलाएं भी धरना में शामिल हुईं और जिला प्रशासन और शासन के खिलाफ नारेबाजी की।
आम आदमी पार्टी ने शुरू की राजनीति
शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक आलोक अग्रवाल नरसिंहपुर पहुंचे और सिन्हा के साथ धरने पर बैठ गए।
यह हैं मांगे
एनटीपीसी प्रभावित किसानों के परिजन को नौकरी
जमीन का उचित मुआवजा
किसानों के मुकदमों को भी खत्म किया जाए
जिसके चलते ये धरना अब आंदोलन का रुप लेने
हर 15 दिन में शुगर रिकवरी के आधार पर गन्ना के रेट नहीं बढ़ेंगे
भावांतर योजना मेंं किसानों से छलावा बंद करें
यशवंत नरसिंहपुर में कलेक्टर ऑफिस के सामने धरने पर बैठे