बच्चों को विज्ञान की शिक्षा जरूरी

देहरादून,राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि देश की प्रगति के लिए बच्चों को विज्ञान की शिक्षा देना आवश्यक है। बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जाग्रत कर उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित की जाए। राज्यपाल झाझरा स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र (विज्ञान धाम) की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विज्ञान धाम में ही राज्यपाल ने जैव विविधता उद्यान का भी उद्घाटन किया।
राज्यपाल ने जैव विविधता उद्यान के शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जड़ी बूटियों व पौधों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान एक ही स्थान पर करना सम्भव होगा। इससे छात्रों, शोध छात्रों, वनस्पतिशास्त्रियों व आयुर्वेद से जुड़े लोगों को लाभ होगा। यह उद्यान उत्तराखंड की प्रमुख धरोहर हो सकता है। तमाम प्रजातियों के पौधों की पहचान व विस्तृत जानकारी के लिए यह संदर्भ केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
राज्यपाल ने कहा कि देश की तरक्की के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करनी होगी। इसके लिए बच्चों को विज्ञान की शिक्षा के लिए पे्ररित करना आवश्यक है। हमारे संविधान के अनुच्छेद 51(ए) में संवैधानिक कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है। इनमें एक संवैधानिक दायित्व यह भी है कि वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान व अन्वेषण की भावना विकसित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *