मुुंबई,न्यूयार्क टेलीकॉम क्षेत्र की जीपीएक्स कंपनी मुुंबई में तीन सौ करोड रूपयों का निवेश करेगी. जीपीएक्स के अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकोलस टॉन्जी ने मुख्यमुंत्री देवेंद्र फडणवीस से आज मुलाक़ात में यह जानकारी दी. टॉन्जी ने आज वर्षा निवास स्थान पर मुख्यमुंत्री से मिलकर डेटा सेंटर की तकनीकी और इुंटरनेट सर्वर के बारे में जानकारी दी.
जीपीएक्स कंपनी ने अँधेरी में अत्याधुनिक डेटा सेंटर का निर्माण किया हैं. कंपनी की ओर से इस सेंटर में 140 करोड रूपयों का विनिवेश किया गया है. यहाँ पर गूगल, ॲमेझॉन,फेसबूक, नेटफ्लिक्स, फेडेक्स, वेवरझॉन आदि अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम कंपनियों द्वारा सर्वर स्थापित किये गए हैं.यह कंपनी मुुंबई में फिर से सूचना तकनीक के क्षेत्र में तीन सौ करोड रूपयों का निवेश करेगी. एक माह के अंदर इसका शुभारम्भ किया जाएगा.इस सुविधा से इुंटरनेट सेवा लेनेवाले सोशल मिडीया और विविध कंपनियों के डेटा सेंटर को हाय स्पीड और सस्ते दरों में सेवा उपलब्ध होगी.
टेलीकॉम क्षेत्र में तीन सौ करोड का निवेश करेगी जीपीएक्स कंपनी