सुशांत ने शेयर किया सोन चिरैया का लुक,डकैत के गेटअप में नजर आ रहे

मुंबई,अपनी फिल्म सोन चिरैया से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपना पहला लुक ट्विटर पर शेयर किया है। इस फोटो में वह एक डकैत के गेटअप में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म की पृष्ठभूमि चंबल के डकैतों पर आधारित है। इस फिल्म में सुशांत के अलावा मनोज बाजपेई और भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। इससे पहले चौबे ‘उड़ता पंजाब’, ‘इश्किया’ और ‘डेढ़ इश्किया’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। सुशांत इन दिनों चंबल की घाटियों में शूटिंग में व्यस्त हैं। सुशांत ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी मेहनत से की जा रही है। सुशांत फिल्म की तैयारी के लिए पहले ही चंबल पहुंच गए थे। वह यहां की घाटियों में घूम रहे हैं, यहां की बोली सीख रहे हैं और खुद को अपने रोल के लिए तैयार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *