फिर चलेगा हिमेश का गाना ‘आशिक बनाया आपने’

मुंबई,साल 2005 में आया हिमेश रेशमिया का गाना ‘आशिक बनाया आपने’ तो आपको याद ही होगा? इमरान हाशमी, तनुश्री दत्ता और सोनू सूद स्टारर यह गाना काफी हिट हुआ था। हिमेश को भी इस गाने ने लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। अब एक बार फिर से तैयार हो जाइए, इस गाने को गुनगुनागने और इस पर थिरकने के लिए। यह गाना एक नए फॉर्म में उर्वशी रौतेला और करण वाही स्टारर ‘हेट स्टोरी 4’ में डाला गया है। हिमेश रेशमिया के गाने को इस बार रीक्रिएट किया है, तनिष्क बागची ने। गाने के बारे में बात करते हुए बागची ने कहा, ‘इस गाने का ऑरिजनल वर्जन सबसे अच्छे रोमांटिक गानों में से एक है और मुझे खुशी है कि इस गाने को नए तरीके से बनाने का मौका मिला है। गाने में हिमेश की आवाज है, लेकिन इसमें हमने एक फीमेल वॉइस को भी डाला है, क्योंकि इसे उर्वशी रौतेला पर फिल्माया जाना था। इसके लिए नेहा कक्कर से बेहतर कौन हो सकता है। गाने के नए वर्जन के लिए हिमेश भी काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना भी हिट होगा। हिमेश मे कहा ‘मेरी आवाज को बखूबी इस्तेमाल किया गया है और नेहा की आवाज भी लाजवाब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *