महिला पशु चिकित्सक ने डिप्टी डायरेक्टर समेत नाै लाेगाें पर मुकदमा दर्ज

सोनीपत,पशुपालन विभाग में नियुक्त महिला चिकित्सक ने विभाग के डिप्टी डायरेक्टर व एसडीओ सहित नौ लोगों पर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला चिकित्सक के बयान पर सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि बाद में एसीएस ने छापा मारकर कई आपत्तिजनक चीज पकड़ी थी। अधिकारियों को शक है कि रेड उसने कराई थी। जिसके बाद से अधिकारी व कर्मचारी उसे परेशान कर रहे है। पशुपालन विभाग की चिकित्सक डा.रितु ने पुलिस को बताया कि उन पर पॉली क्लीनिक कैंपस की देखरेख का जिम्मा है। जब वह 24 नवंबर की शाम को कार्यालय के बाहर से गुजर रही थी तो कार्यालय खुला मिला था। उसने देखा कि कुछ स्टाफ कर्मी व बाहर के लोग वहां मौजूद थे। इसके दो दिन बाद एसीएस पीके महापात्रा ने डीडीएएच में रेड की थी। उन्होंने इस दौरान कई आपत्तिजनक चीज मिली थी। कई अधिकारियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात सामने आई थी।
इस पर उन अधिकारियों न उसे तंग करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने उसका पीछा करना व फोन सुनने का प्रयास करना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। महिला चिकित्सक के बयान पर डिप्टी डायरेक्टर डा. बीएस रांगी, एसडीओ डा.एचबी दलाल, पशु चिकित्सक डा.जितेंद्र, डा.श्रीभगवान, डा. जोंगेद्र गहलावत, डा.संजय, डा.कप्तान, डा.राज सिंह, प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *