जून मे सोनम कपूर कर सकती हैं ‎‎विवाह

मुंबई,पहले जहां हीरोइंस की शादी का मतलब कॅरियर खत्म माना जाता था, वहीं अनुष्का शर्मा ने 30 की उम्र में ही शादी करके काफी बड़ा फैसला किया है। अब लगता है सोनम कपूर भी अनुष्का के नक्शे-कदम पर चलते हुए इसी साल शादी करने वाली हैं। लंबे समय से चर्चा है कि सोनम आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर दोनों को साथ भी देखा गया है लेकिन अब जानकारी के मुता‎बिक जल्द ही दोनों शादी भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये भी तय हो गया है कि शादी कहां होगी और सोनम की शादी का लहंगा कौन तैयार करेगा. बताया जा रहा है कि सोनम और आनंद इसी साल जोधपुर में शादी करेंगे। जोधपुर के उमेद भवन को इसके लिए बुक भी कर लिया गया है। उनके लिए शादी का लहंगा फैशन डिजाइनर संदीप खोसला तैयार करेंगे। ये शादी भी अनुष्का और विराट की तरह ही निजी समारोह में होगी। सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे। जहां तक तारीख की बात है तो इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि ये जरूर सामने आ रहा है कि इसी साल के जून महीने में दोनों शादी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *