खुदकुशी करने बड़ी झील में पहुंची थी महिला छलांग भी लगाई,लेकिन पुलिस कर्मियों ने बचाया

भोपाल,राजधानी के वीआईपी रोड पर गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब यहां टहल रही महिला ने अचानक ही बड़ी झील में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने यह नजारा देख तुरंत रेस्क्यू टीम और पुलिस को सूचना दी। इसी वहां से गुजर रहे तलैया थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी राजन, और जितेंद्र ने भीड़ जमा देख रुककर देखा और तुरंत ही डूब रही महिला को बचाने के लिए तलाब में छलांग लगा दी। दोनों पुलिस कर्मियों की मदद से महिला को मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाला और उसे तुरंत ही उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक महिला के फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। प्रारंभिक जांच में महिला का नाम सुमन सामने आया है वहीं पुलिस आगे की जांच में लगी है। दूसरी और बीते दिनों राजधानी पुलिस पर लगातार लग रहे आरोपों के बीच पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया। पर काम प्रशंसा का विषय बन गया है जिसे लेकर डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने भी दोनों पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किये जाने की बात कही। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला काफी देर से पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा। उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *