सात IPS के प्रमोशन, विकास कुमार भोपाल एएसपी बनाये गए

भोपाल, इंडियन पुलिस सर्विसेस (आईपीएस) 2014 बैच के सात अधिकारियों के प्रमोशन के साथ तबादले किए गए हैं। जबलपुर में पदस्थ सीएसपी विकास कुमार सहवाल को राजधानी भोपाल में एडिशनल एसपी के तौर पर नई पोस्टिंग दी गई है। गृह विभाग ने यह आदेश सोमवार को जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल जीटा टू हितेष चौधरी का बालाघाट ट्रांसफर होने के बाद राजधानी में एक एडिशनल एसपी की कमी हुई थी। इस कमी की भरपाई सीएसपी जबलपुर विकास कुमार सहवाल का भोपाल तबदला करने के साथ की गई है।
गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी तबादला आदेश के अनुसार नागेन्द्र सिंह एसडीओपी ग्वालियर को एएसपी इंदौर, दीपक कुमार शुक्ला एसडीओपी रतलाम को एएसपी जबलपुर, सचिन शर्मा एसडीओपी उज्जैन को एएसपी धार, विकास कुमार सहवाल सीएसपी जबलपुर को एएसपी भोपाल, अभिजीत कुमार रंजन एसडीओपी रीवा को एएसपी उज्जैन, अमन सिंह राठौर एसडीओपी मऊगंज रीवा को एएसपी ग्वालियर और वाहिनी सिंह सीएसपी ग्वालियर को एएसपी इंदौर, पोस्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *