घासियामेढा गांव में ठंड से ठिठुरकर अज्ञात महिला की मौत

तापी,घासियामेढा गांव में एक अज्ञात महिला की ठंड से मौत हो गई. गत 29 दिसंबर को महिला की मौत हुई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आई है. रिपोर्ट के मुताबिक इस अज्ञात महिला की मौत ठंड से ठिठुरकर हुई है. शीत ऋतु में ठंड से यह पहली मौत है.
जानकारी के मुताबिक तापी जिले की सोनगढ़ तहसील के घासियामेढा गांव निवासी रमणभाई चौधरी के खेत से आज एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनगढ़ के अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत ठंड से हुई है. गौरतलब है राज्यभर में धीरे धीरे ठंड का जोर बढ़ता जा रहा है. दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. गुजरात के 12 शहरों का तापमान 13 डिग्री से नीचे आ गया है. जिसमें सबसे अधिक ठंड कच्छ जिले के नलिया में महसूस की गई. जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं भुज में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री, उत्तरी गुजरात के डीसा में 11.5 डिग्री, सौराष्ट्र के पोरबंदर में 12.2 डिग्री, मध्य गुजरात के वडोदरा में 12.2 डिग्री और अहमदाबाद में 12.9 डिग्री दर्ज हुआ. जबकि सूरत में 15.8 डिग्री, भावनगर में 15, वेरावल में 17 और द्वारका में 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *