एक्शन हीरो टाइगर श्राफ श्रीलंका में दिशा की गोद में बैठे दिखे,सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

मुंबई,बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्राफ और उनकी दोस्त दिशा पाटनी बुधवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए, जहां रणवीर सिंह भी उनके साथ थे। तीनों ही स्टार न्यू ईयर मनाने श्रीलंका के लिए रवाना हुए हैं। वहां जाकर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ऐसी हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। श्रीलंका पहुंचकर तीनों ने एक साथ जाने के लिए एक ट्रॉली का इस्तेमाल किया, जिसमें टाइगर श्रॉफ अपनी दोस्त दिशा पाटनी की गोद में बैठे नजर आए। जिस ट्रॉली में टाइगर दिशा की गोद में बैठे, उसी में रणवीर सिंह भी खड़े हुए थे। हालांकि उन्होंने इस हरकत को इग्नोर किया, लेकिन यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद टाइगर का लोग मजाक उड़ा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ को शर्मीला व्यक्ति माना जाता है। उन्हें ऐसी हरकतें करते हुए कभी नहीं देखा गया, इसलिए भी कई लोग हैरान हो रहे हैं। इन फोटो को इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के फैन पेज पर डाला गया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपनी आने वाली फिल्म ‘बागी 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपए का है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *