औबेदुल्लागंज के पास रेलवे ट्रैक पर 20 से अधिक गाय कटी, कई ट्रेनों को रोका

भोपाल,रायसेन जिले के बरखेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 गाय ट्रैन की चपेट में आ गई। हादसा बरखेड़ा और चौका स्टेशन के बीच हुआ। हादसे के कारण भोपाल से इटारसी की और जाने वाली कई ट्रैनों को रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार गायों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, तभी अचानक आई ट्रैन के चपेट में आने से लगभग 20 गाय कट गई। हादसा बरखेड़ा और चौका स्टेशन के बीच हुआ। यह रुट अति व्यस्त रुट माना जाता है। नागपुर – बॉम्बे और जबलपुर रुट के लिए यहीं से ट्रेनों को गुजरना होता है, ट्रैक को खाली कराने के लिए कई ट्रेनों को बरखेड़ा स्टेशन, हबीबगंज स्टेशन और भोपाल स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा भोपाल होशंगाबाद के बीच ट्रैफिक शुरु करने के प्रयास जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *