मेरठ,छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा को गोली मार दी गई है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट लिख कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जिले थाना हाईवे इलाके में कुछ मनचले पिछले कई दिनों से एक छात्रा को परेशान कर रहे थे। जिसकी वजह से छात्रा ने अपनी मां के साथ स्कूल जाना शुरू कर दिया था। मंगलवार को छात्रा अकेले ही स्कूल जाने के लिए निकली थी. इस दौरान जितेंद्र नामक एक लड़के ने अपने साथियों के साथ छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी।
छात्रा को गोली मारने के बाद मनचले घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस मामले की जांच जारी है। बताते चलें कि इससे पहले यूपी के बदायूं में एक लड़की ने मनचलों द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया था।
मेरठ में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को गोली मारी